फर्रुखाबाद 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । छठ महापर्व पर गंगातट पांचाल घाट पर पूजा अर्चना में लीन श्रद्धालुओं पर यहां हो रही रिमझिम बारिश का कोई असर नहीं पड़ा। छठ उपासको की पूजा के आगे बरसात बौनी पड़ गई।
बताते चलें कि गंगा तट पांचाल घाट पर पिछले तीन दिनों से छठ महापर्व पर व्रती महिलाएं पूजा अर्चना कर रही हैं। नहाए खाए पूजा मैं आस्था और पूरी तनमीयता से महिलाएं भाग ले रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं गंगा तट पर पहुंच रही हैं और भगवान सूर्य की आराधना में लीन है।साेमवार काे एकाएक मौसम बदला और दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लेकिन छठ पूजा साधकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
व्रती महिलाएं खुले आसमान के नीचे बारिश में भी पूजा अर्चना करती रहीं। लोगों का कहना है कि छठ पूजा के लिए महिलाओं की आस्था के आगे बरसात बाैनी पड़ गई है।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ पांचाल घाट स्थित उस जगह का निरीक्षण किया। उन्हाेंने छठ महापर्व पर पूजा अर्चना में लीन महिला साधकों की सुरक्षा के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि मौसम की खराबी के बाद भी साधकों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अराजक तत्वों पर गहरी नजर रखे हुए हैं और छठ पूजा में महिला साधक गंगा किनारे डेरा डाले हुए हैं।
लोगों का कहना है कि छठ पूजा का पर्व पहले बिहार में मनाया जाता था। लेकिन बिहार के लोगों के यहां आने के बाद यह पर्व जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि छठ पूजा में महिलाओं की सुरक्षा का पुलिस पूरी तरह से ख्याल रखे हुए हैं और इलाकाई पुलिस वहां मौजूद रहकर उनकी सुरक्षा कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar