
रांची, 6 नवंबर (Udaipur Kiran) । ब्रह्माकुमारी संस्थान पूर्व संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रानी बहन की गुरूवार को विद्यालय सत्संत सभागार में स्मृति दिवस मनाया गया।
मौके पर रानी बहन की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए स्मृति दीप प्रज्ज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्थान की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि संस्थान की सेवाएं शुरू होने के शुरूआति दिनों में ही रानी बहन को अमृतसर पंजाब से ईश्वरीय संदेश मिला था। उस समय ईश्वरीय विश्व विद्यालय एक पौधे सदृश था, जो अब अनेक टहनियों वाला विशाल वृक्ष बनकर विश्वईभर के विभिन्न भागों में आध्यात्मिक सेवा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अपने जीवन काल के अंतिम दिनों तक रानी बहन ने रांचीवासियों का आध्यात्मिक ज्ञान मार्गदर्शन किया। मौके पर रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ रानी प्रगति ने भी विचार व्यक्त किया।
मौके पर मारवाड़ी युवा मंच, समर्पण शाखा के अध्यक्ष पूजा अग्रवाल सहित अन्य ने भी विचार प्रकट किया।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar