Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के परिणाम घोषित, यश घनघोरिया सबसे ज्यादा वोट के साथ जीते

यश घनघोरिया सबसे ज्यादा वाेट के साथ जीते

भोपाल, 6 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के परिणाम गुरुवार काे घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। जबकि सीधी के देवेंद्र दादू 27 हजार 566 वोटों के साथ तीसरे और ग्वालियर के शिवराज यादव 19 हजार 824 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

यश घनघोरिया को शुरू से ही प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वे पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र हैं, जिनकी राजनीतिक विरासत ने युवा नेता को मजबूत आधार प्रदान किया। वहीं, अभिषेक परमार भी भोपाल से मजबूत दावेदारी पेश कर रहे थे। दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा दिल्ली में होने वाले इंटरव्यू के बाद की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत शीर्ष तीन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष का अंतिम नाम तय होगा। दिल्ली में बैठक में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए अघ्यक्ष के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसलिए, जो प्रत्याशी आगे हैं, उन्हें जीत के बाद भी थोड़ा इंतजार करना होगा।

वहीं, भोपाल ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल मंडलोई का चयन किया गया है। संगठन ने प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है केवल वोटो की गिनती की घोषणा हुई है अब जीते हुए कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाएगा उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बता दें कि प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया गया। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नाम और प्राप्त वोट

यश घनघोरिया 3,13,730

अभिषेक परमार 2,38,780

देवेन्द्र सिंह दादू 27,566

शिवराज यादव 19,824

राजवीर कुडिया 11,058

जावेद पटेल 10,205

योगिता सिंह 6,401

शुभांगना राजे 6,132

अब्दुल करीम 5,966

प्रमोद सिंह 5,573

मोनिका मांडरे 5,075

स्वीटी पाटिल 4,512

नीरज पटेल 4,510

विनय पांडे 2,234

राजीव सिंह 2,014

प्रियेश चौकड़े 1,941

गीता कड़वे 1,481

आशीष चौबे 1,329

महासचिव पद पर धीरेज सिंह परिहार को सबसे ज्यादा वोट

युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के लिए 55 पदों पर 182 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से धीरेज सिंह परिहार ने सबसे ज्यादा 17,716 वोट हासिल कर शीर्ष स्थान पाया।

महासचिव पद पर उम्मीदवार का नाम और प्राप्त वोट

धीरेज सिंह परिहार 17,716

सत्याम सिंह गुर्जर 15,201

ऋषभ मिश्रा 14,699

शिवम सिंह परिहार 13,319

गौरव परमार 12,972

प्रमोद पटेल 12,002

सक्षम गुलाटी 10,792

रोहित राजोरिया 10,435

देवांशु सिंह परिहार 9,975

दीपक ठाकुर 9,801

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे