
लखनऊ,26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से रविवार को डालीगंज स्थित मानस मंदिर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता के 100वीं जयंती अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि स्वदेशी से तात्पर्य सिर्फ भारत में बनी वस्तुओं को प्रयोग करना नहीं है, बल्कि यह हमारी अर्थव्यवस्था में नया मूल्य जोड़ने और भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे ले जाने का मंत्र है। यह कोई अलगाववादी सोच नहीं, बल्कि स्पष्ट तौर पर ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति है। जब हम अपने उद्योगो को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल और तकनीक को बढ़ावा देते हैं, तो हम न सिर्फ आत्मनिर्भर बनते हैं बल्कि दुनिया को भी अपनी शक्ति का परिचय देते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वदेशी का आग्रह एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। देश में बने उत्पादों को अपनायें और अपने देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करें। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और यही हमारी शक्ति यह देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों, हमारे उद्यमियों के प्रति एक सम्मान है जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम देश की मिट्टी से जुड़ते हैं, अपने लोगों के श्रम को सम्मान देते हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं। स्वदेशी का भाव केवल आर्थिक क्षेत्र में नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। हम विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने के बजाये अब अपनी जड़ों को पहचान रहे हैं। दुनिया में भारत का योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरंरागत उद्योग, यह सब वैश्विक पहचान बना चुके हैं।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ उठाकर आज का युवा आत्म निर्भर बन सकता हैं।
उत्तर विधान सभा विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो यह कार्यक्रम हम युवाओं को सौप है वह निश्चित रूप से भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अभियान में क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा शिवांजलि पाण्डेय, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, सुधा, युवा मोर्चा के महामंत्री एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान संयोजक अमित त्रिपाठी महामंत्री अभिषेक गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, सौरभ तिवारी अंकित पांडेय, वैभव सिंह, अविनाश यादव, मंत्री आशुतोष तिवारी, अतुल सिंह, सचिन सोनकर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन