West Bengal

छठ पूजा से पहले तैयारियों का जायजा लिया, कल्याणी घोष ने दिए निर्देश

छठ पूजा विशेष तैयारी खड़गपुर
छठ पूजा विशेष तैयारी
छठ पूजा विशेष taiyaru

खड़गपुर (पश्चिम मेदिनीपुर), 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । खड़गपुर नगर निगम की चेयरपर्सन कल्याणी घोष ने रविवार को शहर के विभिन्न छठ पूजा स्थलों का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता तथा शहर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) योगेश पाटिल भी मौजूद थे।

चेयरपर्सन ने पूजा स्थलों पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कल्याणी घोष ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का पर्व है। प्रशासन और नगर निगम की ओर से सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा कर सकें।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखें।

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि सभी घाटों पर सफाई, बिजली और जल की समुचित व्यवस्था की जा रही है तथा पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Most Popular

To Top