Uttar Pradesh

देव दीपावली पर राष्ट्रीय सनातन संघ लखनऊ में करेगा दीपदान

बैठक में मौजूद संस्था के पदाधिकारी

लखनऊ,25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय सनातन संघ की एक बैठक शनिवार को हजरतगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे ने देव दीपावली पर 2 नवंबर को गोमती नदी के लक्षमण मेला मैदान स्थित गोमती तट पर दीपदान करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसी के साथ आगामी 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद की जयंती और और महर्षि योगी की जयंती पर एक विशाल संगोष्ठी आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

इस संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद से जुड़े विद्वत जनों को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह ने प्रस्ताव रखा। इस पर भी पदाधिकारियों की ओर से सहमति प्रदान की गई।

मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 12 जनवरी को ही भोपाल, पंजाब, राजस्थान, बिहार और नोएडा के साथ ही राजधानी लखनऊ में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद पर शोध करने वाले देश भर के शोधार्थियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे, महामंत्री विमलेश श्रीवास्तव सचिव भारत सिंह व उपाध्यक्ष बी. सिंह उपस्थित रहे।————–

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top