
बागपत, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में काेतवाली क्षेत्र का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें अधेड़ उम्र का व्यक्ति बुर्का पहने एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहा है। जब लोगों ने उसे इस हालत में पकड़ा, तो पहले उसका वीडियो बनाया और फिर उसे सार्वजनिक कर दिया। वहीं अधेड़ उम्र के व्यक्ति की पहचान तमीम अख्तर के रुप में स्थानीय लाेगाें ने की।
तमीम अख्तर का मकान मुस्लिम आबादी के बीच में हैं। उसकी बेटी आईएएस अफसर और पश्चिम बंगाल में तैनात है जबकि अधेड़ यहां पर सिलाई करके अपना जीवन यापन करता है। शनिवार को उसे बुर्का पहने एक महिला के साथ अश्लील हरकते हुए पकड़ा गया। महिला और अधेड़ व्यक्ति दोनों ने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें वहां से जाने दिया। इसी बीच दोनों का वीडियो सार्वजनिक हुआ। उस व्यक्ति के बारे में बताया जा रहा है कि लोगों को ठगना और उनकी सम्पत्तियों पर फर्जी तरीके से कागज बनवाकर कब्जा करना उसका पेशा है। आये दिन नई-नई बुर्के वाली महिलाओं को घर में बुलाता है। आस पड़ोस के लोग उसकी हरकतों से दुःखी हैं। कई बार समझाने के बावजूद वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसे सबक सिखाने के लिए शनिवार काे पड़ोस के लोगों ने उस वक्त धावा बोला जब वो एक महिला के साथ रंगरेलिया मना रहा था।
इस मामले में कोतवाल दीक्षित त्यागी का कहना है कि अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत करता है तो कारवाई होगी। वीडियो की जांच की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी