HEADLINES

लालू यादव के समय बिहार में जंगलराज था, जो सबने देखा है : अर्जुनराम मेघवाल

jodhpur

– केंद्रीय कानून मंत्री ने बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने का किया दावा

जोधपुर, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बिहार में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन पर चुनाव लड़ रहा है। वहां एनडीए चुनाव भी जीतेगा। लालू यादव के समय बिहार में जंगलराज था, जो सबने देखा है। नीतीश कुमार के सुशासन में वहां विकास हुआ है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यह बात जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कही। वह शुक्रवार को जोधपुर प्रवास पर थे।

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। इसमें सभी को समान अवसर मिलते हैं। चाहे वह युवा हों, महिला हों या कोई अन्य। लोक गायिका मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका प्रचार अच्छा चल रहा है और वे चुनाव जीतेंगी। महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के सवाल पर मेघवाल ने कहा, इस मामले में जो मैं पढ़ रहा हूं, वह कुछ और है।

कई कांग्रेसी मित्र इसको लेकर अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन यह उनका अंदरूनी मामला है। मेघवाल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिहार को दिए गए फंड का विकास में उपयोग किया है, जो आज नजर भी आ रहा है। लालू प्रसाद यादव के राज में वहां प्रति व्यक्ति आय भी खत्म हो गई थी, जो अब बढ़ चुकी है। इसलिए बिहार का चुनाव एनडीए जीतने जा रहा है और वहां एनडीए सरकार बनेगी। क्या एनडीए मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करेगा, इस पर मेघवाल ने कहा कि अभी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।——————

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top