
धर्मशाला, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत जिला पुलिस की विषेश टीम द्वारा गश्त के दौरान एक कार से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में जालंधर निवासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर स्विफ्ट कार नम्बर पीबी-08-एफएस-0826 में शुभम शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी मकान नम्बर 365/2 गांधी कैम्प जालन्धर-1, जिला जालन्धर पंजाब उम्र 32 साल के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।जिस पर उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त मामले में आगामी पुलिस कार्रवाई प्रगति पर है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी काफी समय से नशे के अवैध धन्धे में सक्रिय था तथा लगातार पुलिस के निशाने पर था। उन्होंने बताया कि आरोपी जब यह चिट्टा/हैरोईन की खेप लेकर बेचने के उद्देश्य से रानीताल से कांगड़ा की ओर जाने वाली सड़क नजदीक चतरा (तकीपुर) के पास कार में मौजूद था तो कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी द्वारा कार के डैशवोर्ड में छिपाकर रखे 10 ग्राम चिट्टे को बरामद करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस द्वारा कार को भी कब्जा में लिया गया है।
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया