
उज्जैन, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तराखंड प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार प्रातःकाल मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ प्राप्त किए। उन्होंने लोककल्याण एवं राष्ट्र उन्नति की कामना की। मंदिर समिति की ओर से भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे द्वारा उनका सम्मान किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल