Uttar Pradesh

बहनों ने तिलक लगा कर भाइयाें की लंबी उम्र व सुख समृद्धि की कामना की

भैयादूज के दिन भाई का टीका करती बहन

फतेहपुर, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को भैया दूज का त्यौहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। दीपोत्सव के पांच दिनों के त्योहारों में आखिरी दिन भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। बहनों ने अपने भाइयों का तिलक करके उनकी लंबी उम्र व सुख समृद्धि की कामना की।

आज सुबह से ही भैयादूज के त्यौहार में भाइयों-बहनों में उत्साह देखने को मिला, जिन बहनों के भाई किसी कारणवश उनके पास नहीं पहुंच सके वह बहनें स्वयं ही भाइयों के घर पहुंच कर रोचना टीका करके मिठाई खिला कर भाई दूज का त्यौहार मनाया। महिलाओं ने सुबह भैयादूज की कथा सुनी और व्रत रखा । साथ ही भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। वही भाइयों ने भी भेंट स्वरूप उपहार दिए।

ये है पौराणिक कथा

स्थानीय महिला लतापुरी गोस्वामी ने बताया कि भैयादूज का त्यौहार प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। भैया दूज से जुड़ी एक पौराणिक कथा है। भगवान सूर्य देव की पत्नी छाया थी जिनके गर्भ से यमराज और यमुना का जन्म हुआ था। यमुना अपने भाई यमराज से बहुत प्रेम करती थी। यमुना लगातार निवेदन करती थी कि वह अपने ईष्ट मित्रों सहित उनके घर आकर भोजन करें। अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण यमराज अपनी बहन को टालते रहे। एक दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष के दिन यमुना ने यमराज को भोजन का निमंत्रण देकर वचनबद्ध कर दिया। यमराज ने सोचा कि मैं तो सबके प्राण हरने वाला हूं। मुझे कोई अपने घर बुलाना नहीं चाहता लेकिन बहन प्यार से बुला रही है। उसका पालन करना मेरा धर्म है बहन के घर जाते समय यमराज ने नरक में निवास करने वाले सभी जीवाें को मुक्त कर दिया।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Most Popular

To Top