RAJASTHAN

भगवान चित्रगुप्त की निकाली शोभायात्रा, कलम-दवात की पूजा की

jodhpur

कायस्थ समाज ने मनाई भगवान चित्रगुप्त की जयन्ती, अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

जोधपुर, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । चौपासनी कायस्थ समाज विकास संस्थान की ओर से भाई दूज के अवसर पर गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की बीसवीं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

संस्थान अध्यक्ष देवेन्द्र माथुर और महासचिव जगदीश लाल माथुर ने बताया कि सुबह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 स्थित कायस्थ सामुदायिक भवन में गुरु प्रकाशानंद महाराज के मुख्य आतिथ्य में 2001 कलम-दवात की पूजा की गई। पूजा के उपरांत इन कलमों को प्रसादी स्वरूप वितरित किया गया।

इसके बाद अतिथियों ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में भव्य झांकियां शामिल हुई। यह शोभायात्रा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों से होकर वापस कायस्थ सामुदायिक भवन में पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा संयोजक मनीष जीवी एवं उपसंयोजक अमित व अभिषेक माथुर ने बताया कि शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज की मातृ शक्ति भी शामिल हुईं।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top