Haryana

सोनीपत के मेयर ने छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

सोनीपत लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियों  का जायजा लेते हुए मेयर राजीव जैन।

सोनीपत, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत

में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

पर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने गुरुवार को रोहट नहर, कबीरपुर,

ऋषि कॉलोनी, कालूपुर और बाबा कालोनी में बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने

अधिकारियों को घाटों की सफाई, रोशनी, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने

के निर्देश दिए।

मेयर

राजीव जैन ने कहा कि छठ पर्व सूर्यदेव की उपासना का प्रतीक है। सायंकाल अस्ताचलगामी

सूर्य और प्रातःकाल उदयाचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर यह व्रत पूर्ण होता है। उन्होंने

कहा कि छठी मैया को सूर्यदेव की बहन माना जाता है, जो भक्तों को सुख, शांति और संतान

का वरदान देती हैं। राजीव जैन ने बताया कि सोनीपत में बड़ी संख्या में पूर्वांचली समाज

के लोग निवास करते हैं, जिनकी धार्मिक आस्था का सम्मान करना नगर निगम का दायित्व है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कबीरपुर और बाबा कालोनी में स्थायी छठ घाट और पार्क विकसित

किए गए हैं, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु पूजा के लिए एकत्रित होते हैं। उन्होंने

अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋषि कॉलोनी के कच्चे घाट को श्रद्धालुओं की संख्या देखते

हुए चौड़ा किया जाए और बाबा कालोनी में खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी घाट तैयार किया जाए।

राजीव जैन ने कहा कि 27 अक्टूबर को श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि शहर के अन्य स्थानों पर भी अस्थायी घाट बनाकर श्रद्धालुओं को किसी

प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर संजय ठेकेदार, अभिमन्यु

सिंह पटेल, संतोष ठाकुर, शैलेन्द्र तोमर, विक्की शर्मा, सतीश साहनी, अर्पित मिश्रा

सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top