Uttar Pradesh

रामभक्त सपा को कभी माफ नहीं करेगा : मनीष शुक्ला

भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला

लखनऊ, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने देश में चल रहे “राजनीतिक इस्लाम” को लेकर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए रामभक्तों का विरोधी और कंस व दुर्योधन पसंद करने वाला बताया है।

मनीष शुक्ला ने बुधवार को जारी अपने एक बयान में बताया कि गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में ब्रिटिश उपनिवेश की चर्चा होती है। फ्रांसीसी उपनिवेश की चर्चा होती है, लेकिन “राजनीतिक इस्लाम” की चर्चा नहीं होती है, जिसने सनातन आस्था पर सबसे ज्यादा कुठाराघात किया। पूर्व में हमारे पूर्वजों ने राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी, जिसकी चर्चा नहीं होती।

उन्होंने कहा कि देश के अंदर लव जिहाद और धर्म परिवर्तन हो रहा है, जो छद्म नाम से किया जा रहा है। बलरामपुर में एक व्यक्ति जो छांगुर कालनेमी की तरह काम कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि सामान खरीदते समय देखे कि उसमें हलाल तो नहीं है और प्रोडक्ट में हलाल लिखा होता था, जिसका पैसा देश के खिलाफ होता था।

भाजपा प्रवक्ता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखी हमला बोला। कहा कि अखिलेश को गद्दी तो विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं। अखिलेश को कंस और दुर्योधन पसंद हैं। सपा को रामभक्त कभी माफ नहीं करेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top