
सोनीपत, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत
नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच और मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ का
धरना मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रहा। हटाए गए सफाई कर्मचारियों की बहाली को लेकर
कर्मचारियों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि हड़ताल को तीन सप्ताह
से अधिक हो गए हैं, परंतु निगम प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मांगे नहीं
मानी तो सफाई का काम राकेंगे।
धरने
की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कर्मा ने की और संचालन कोषाध्यक्ष अनिल
ने किया। मुकेश कर्मा ने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों के प्रति प्रशासन की उदासीनता
से सफाई कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं
हुआ तो शहरव्यापी हड़ताल की जाएगी। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नगर निगम मेयर
राजीव जैन से मुलाकात की।
धरने
के दौरान सफाई कर्मचारी सुबह अपने नियमित कार्य पूरे करने के बाद दोपहर में धरना स्थल
पर पहुंचे और साथियों के समर्थन में नारे लगाए। कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी
दी कि यदि हटाए गए साथियों को वापस काम पर नहीं लिया गया तो पूरे शहर में सफाई कार्य
रोक दिया जाएगा। इससे शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिसकी जिम्मेदारी
प्रशासन की होगी।
कर्मचारियों
की प्रमुख मांगों में हटाए गए सफाई कर्मियों की तुरंत बहाली, सभी का नियमित वेतन, समान
सुविधाएं और सम्मान सुनिश्चित करना शामिल है। धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित
रहे जिनमें मुकेश टांक, युधिष्ठिर, सावन कुमार, अमित, टेकराम, बिजेंद्र, माया, सुषमा,
काजल, प्रमिला, निशा, मंजू, पिंकी, ललिता, सुनीता, शिला, ज्योति, मीना और पूनम शामिल
थीं। संगठन ने दोहराया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
