
दतिया, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर में दीपावली के अवसर पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 12 बजे विशेष पूजा अर्चना व आरती की गई। इस दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु एकत्रित हुए। बगलामुखी माता की महाआरती का आयोजन किया गया।
पीतांबरा पीठ के सेवक ने बताया कि, दीपावली पर पीतांबरा पीठ में विशेष रूप से महा आरती प्रति वर्ष की जाती है। दीपावली को रात 12 बजे इस आरती की परंपरा है। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महाआरती कार्तिक मास की अमावस्या पर ही होती है। माता के सेवक ने बताया कि, माता बगलामुखी की हर साल परंपरा स्वरूप 4 महाआरती होती है। जिसमे शिवरात्रि, जन्माष्टमी, शरद पूर्णिमा और दीपावली की रात शामिल है। इस दिन माता के भक्त हजारों की संख्या में माता की माहाआरती लेने पहुंचते है।
—————
(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा