Assam

काली पूजा और दीपावली की असम के राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य पूर्वोत्तर शिक्षा सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेते हुए।

गुवाहाटी, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने काली पूजा और दीपावली के पावन अवसर पर असमवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि यह पर्व पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ मनाया जाए।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि काली पूजा भय और अंधकार पर विजय पाने के लिए अंतर्निहित शक्ति के जागरण का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यह त्योहार एकता, करुणा और सद्भाव की भावना के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा, “हम दीपावली सत्य, आशा और प्रकाश के विजय का उत्सव मनाते हैं। यह त्योहार हमें यह स्मरण कराता है कि धर्म और ज्ञान का प्रकाश हम सभी के भीतर विद्यमान है।” राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व हमें समाज में सामूहिकता और सौहार्द को गहरा करने के लिए प्रेरित करता है।

राज्यपाल आचार्य ने इस अवसर पर पर्यावरणीय चेतना पर विशेष बल दिया और लोगों से शोर व वायु प्रदूषण को कम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “सच्ची दीपावली वही है जो हमारे घरों के साथ-साथ हमारे आसपास की दुनिया में भी प्रकाश फैलाए। आइए, हम इस पर्व को इस तरह मनाएं कि परंपरा के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा सकें।”

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top