Jharkhand

धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रतीकात्मक तस्वीर

लोहरदगा, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत के खम्हार गांव में धान कुटाने आई महिला की धान कुटने वालें मशीन में फंसने से मौत हों गई । किस्को थाना क्षेत्र के दुधमटिया गांव निवासी दिवंगत महेंद्र गंझू की पत्नी पुनम देवी रविवार को कुड़ू थाना क्षेत्र के खम्हार गांव निवासी अजय गंझू और रमेश गंझू के घर धान कुटवाने आई थी। मशीन को चालू करने के बाद मशीन संचालक घर से बाहर दूसरे स्थान पर चला गया था। महिला पुनम देवी मशीन में धान डाल रहीं थी इसी बीच महिला का साड़ी मशीन में फंस गई तथा महिला मशीन से लिपटती चली गई। महिला के सिर और पूरे शरीर में गंभीर चोंट लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

लगभग आधा घंटा बाद मशीनp संचालक मौके पर पहुंचा तो घर के अंदर का नजारा देखते ही उसके होश उड़ गया। मशीन बंद करने के बाद महिला के शव को मशीन से बाहर निकाला और आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस खम्हार गांव पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति महेंद्र गंझू का पहले ही मौत हों चुकी हैं। महिला किसी तरह मजदूरी करते हुए तीनों बच्चों की परवरिश कर रही थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Most Popular

To Top