
वाराणसी, 18 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । वाराणसी के मढ़ौली स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। दीपावली महोत्सव में प्रधानाचार्य फॉदर सुसई राज ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है। हम सब मिलकर स्वच्छता, सद्भाव और सेवा के संकल्प के साथ इस पर्व को मनाएं। पटाखों का सीमित उपयोग करें और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
प्रधानाचार्य फॉदर सुसई राज ने विद्यार्थियों को दीपावली की बधाई देते हुए आगे कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर और निराशा से आशा की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। दीपों का यह त्योहार हमारे सांस्कृतिक मूल्यों, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करता है।
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
