HimachalPradesh

हिमाचल भाजपा ने प्रकोष्ठों के संयोजक व सह-संयोजक किये घोषित

शिमला, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने की दिशा में शुक्रवार को एक और बड़ा कदम उठाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठनात्मक रूप से और सशक्त बनेगा तथा जनता से संवाद और संपर्क और अधिक प्रभावी होगा।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा के प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन प्रकोष्ठों के माध्यम से पार्टी न केवल समाज के हर हिस्से तक अपनी नीतियों को पहुँचाएगी, बल्कि जनहित के मुद्दों पर संगठनात्मक एकजुटता को भी और अधिक मजबूत करेगी।

घोषणा के अनुसार व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक गोविंद ठाकुर को बनाया गया है। उनके साथ रमेश चोजड़, अजय जोशी, पुनीत गौतम, तनु भारती, साहिल दयाल, श्याम लाल गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल और कुशल सेठी सह संयोजक होंगे। सहकारिता प्रकोष्ठ का दायित्व प्रियव्रत शर्मा को दिया गया है, जबकि उनके साथ नरेश चौहान, विजय ठाकुर और चंद्रभूषण नाग सहित सात सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

चिकित्सक प्रकोष्ठ (आयुष) का संयोजक डॉ. अशोक शर्मा को बनाया गया है और सह संयोजक के रूप में डॉ. सुरेंद्र सिंह परमार, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. सुदर्शन शर्मा, डॉ. पुष्पराज, डॉ. रोहित ठाकुर और डॉ. हर्ष मल्होत्रा को शामिल किया गया है। वहीं चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी) की कमान डॉ. वंदना जग्गी चंदेल को सौंपी गई है। उनके साथ डॉ. संगीत वर्मा, डॉ. अनिल मिन्हास, डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. विनय पटियाल और डॉ. रोहित सबलोक सह संयोजक होंगे।

शोध प्रकोष्ठ का संयोजक के.के. भारती को नियुक्त किया गया है और सह संयोजकों में आर.आर. मोहिल, अर्जुन सिंह नेगी, अधिराज सूद, अश्वनी शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल ठाकुर, दिनेश भारद्वाज और सुरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। चुनाव प्रकोष्ठ में संयोजक जगदीश चंद शर्मा होंगे, जबकि के.के. शर्मा, नीरज शर्मा, विवेक शर्मा (अधिवक्ता), उमेश दत्त शर्मा, राजेंद्र कश्यप और रविंद्र ठाकुर (अधिवक्ता) सह संयोजक होंगे।

कानून एवं विधिक प्रकोष्ठ का संयोजक अंशुल बंसल को बनाया गया है। सह संयोजकों में अजय वैद्य, विकांत ठाकुर, राजकुमार धनोटिया, अरविंद शर्मा, विवेकानंद नेगी, भूपेंद्र आहूजा, कमलकांत और हेतराम ठाकुर शामिल हैं। पर्यटन प्रकोष्ठ का संयोजक चमन कपूर को बनाया गया है, जबकि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रो. रविंद्र ठाकुर को सौंपी गई है। उनके साथ कमल नयन, प्रीतम शर्मा, एल.एन. बोद्ध, प्रेम वर्मा, रविकांत ठाकुर, प्रेम सिंह भरमौरी और भगवान सैनी सह संयोजक होंगे।

वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक देवराज शर्मा होंगे। वहीं पंचायती राज प्रकोष्ठ का संयोजक विनोद ठाकुर को नियुक्त किया गया है और उनके साथ पाल वर्मा, रमेश बराड़, सीमा कन्याल, नीलम कुमारी और अन्य सह संयोजक होंगे।

सीए प्रकोष्ठ का संयोजक शिव कुमार गर्ग को बनाया गया है और सह संयोजकों में राजीव शर्मा, आदित्य करीर, विकास शर्मा, किरण राणा, आशीष कुमार, रमन कुमार, नरेश कुमार वशिष्ठ, वरुण अत्री, शालीन सूद, युद्धवीर ठाकुर, नितिन सूद और दीपक अवस्थी को शामिल किया गया है।

औद्योगिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सी.एस. कपूर को दी गई है, जिनके साथ बलवंत ठाकुर, हरबंस पटियाल, विकास सेठ, रणदीप सिंह कंवर, मदन शर्मा, नितिन गोयल, दिनेश कुमार और भगवान सेठी सह संयोजक होंगे। शिक्षक प्रकोष्ठ में पुरुषोत्तम शर्मा संयोजक होंगे और सतीश शर्मा, देवेंद्र केवला व प्रमोद शर्मा सह संयोजक।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक युवराज बोद्ध होंगे, जबकि सह संयोजक वीरेन्द्र चौधरी, जगदेव ठाकुर, गोपाल सकलानी और अशोक ठाकुर होंगे। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ में घनश्याम शर्मा संयोजक और सुरेंद्र ठाकुर सह संयोजक होंगे।

गौवंश प्रकोष्ठ का संयोजक अशोक शर्मा और सह संयोजक सुनील शर्मा व हुकम सिंह बैंस होंगे। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का नेतृत्व करनैल राणा करेंगे, जबकि नरेश भारद्वाज, किशन वर्मा, हंसराज, विवेक राणा, पंकज शर्मा और रीना ठाकुर सहित 12 सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

शहरी निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अजमेर ठाकुर होंगे और सह संयोजकों में मधु सूद, वीरेन्द्र भट्ट, राकेश शर्मा, वीरेन्द्र आर्य, तेजेंद्र कौर, सर्वचंद गलोटिया और सुषमा शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top