जम्मू, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जम्मू-कश्मीर कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति ने “कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एकजुट” थीम पर एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश भर के कर्मचारियों में एकता को मजबूत करना और दैनिक वेतनभोगियों तथा अस्थायी कर्मचारियों से जुड़ी लम्बित समस्याओं पर गंभीर चर्चा करना था।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, स्थायी भर्ती नीति, और न्याय सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति प्रस्तुत की।जम्मू-कश्मीर कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन केवल वेतन या पदोन्नति तक सीमित नहीं बल्कि कर्मचारियों की गरिमा और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि दैनिक वेतनभोगियों और अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को तुरंत पूरा किया जाए।
—————
(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता
