RAJASTHAN

प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, मंदिरों पर जलाये जायेंगे 51 हज़ार गोमय दीपक:महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर

प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, मंदिरों पर जलाये जायेंगे 51 हज़ार गोमय दीपक:महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर

जयपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने दीपावली पर्व के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

महापौर ने बताया कि दीपोत्सव के अवसर पर प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, मंदिरों पर 51 हजार गोमय दीपक जलाए जाएंगे साथ ही प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों पर रंगोली एवं रोशनी की व्यवस्था की जायेगी।

उन्होंने सभी जोन उपायुक्तों को विशेष सफाई अभियान चलाया जाने के निर्देश दिये साथ ही हॉपर्स के कचरा संग्रहण हेतु लगने वाले चक्करों की संख्या बढाई जाने, सी.एण्ड.डी वेस्ट हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाये, खुले में कचरा नहीं मिले व ओपन डिपो नहीं मिले, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाकर इन्हें समाप्त किये जाने के सभी जोन उपायुक्तों दिये।

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर जहां सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था नहीं है वहां उचित प्रकाश व्यवस्था की जावे, सड़कों एवं मार्गो के खुले सीवर हॉल, गड्ढे रिपेयर कर उन्हें तत्काल भरवाया जाये। दीपावली पर किसी भी प्रकार की आकस्मिक अग्नि दुर्घटना नहीं हो, इसके लिए भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में मॉक ड्रिल कर आमजन व व्यवसायियों को जागरूक किया जाने, बिना लाइसेंस किसी प्रकार से कोई भी पटाखों की दुकानों, काउंटर नहीं चले, फायर शाखा के संसाधनों की समय पर सर्विसिंग आदि करवाकर फायर स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा जाये व सुनिश्चित किया जाए कि यदि कोई दुर्घटना घटित हो तो जल्द सुविधा उपलब्ध करायी जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top