Uttar Pradesh

शिक्षा ही जागरूकता का सबसे सटीक माध्यम : जे.एन.मिश्र

मिशन शक्ति कार्यक्रम का छाया​ चित्र

–लड़कियों की शिक्षा से ही मिशन शक्ति की सार्थकता: चंद्रपाल सिंह

प्रयागराज, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । लड़कियों की शिक्षा से ही मिशन ​शक्ति की सार्थकता है। जब तक बेटियां शिक्षित नहीं होगी तब तक समाज जागरूक नहीं होगा। शिक्षा ही जागरूकता का सबसे सटीम माध्यम है। यह बात सोमवार को नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के मुख्य परिसर जमुनीपुर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलाधिपति जे. एन. मिश्र ने कही।

विशेष अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त थरवई चन्द्रपाल सिंह ने कहा कि महिला शक्ति के अंतर्गत कानून की जानकारी होने पर ही बालिकाएं अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ पाएगी। साथ ही उन्होंने छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से भी अवगत कराया। कहा कि महिला शक्ति के अंतर्गत कानून की जानकारी होने पर ही बालिकाएं अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ पाएगी। साथ ही उन्होंने छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से भी अवगत कराया। थाना सराय इनायत की उपनिरीक्षक अनीता यादव ने लड़कियों को कहा कि वह किसी भी अप्रिय घटना को स्वीकार न करें अपितु उसका विरोध करें।

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो रोहित रमेश ने छात्राओं को समाज में हो रहे किसी भी प्रकार की गम्भीर घटनाओं से बचने हेतु प्रशासन में जाने की लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक एवं विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक डॉ राघवेंद्र मालवीय ने कहा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हमें प्रशासन को अवश्य अवगत कराना चाहिए अन्यथा यह समाज के लिए और हानिकारक होगा।

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज के मुख्य परिसर जमुनीपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत संगोष्ठी, दौड़ प्रतियोगिता और रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के उपरांत छात्राओं के 100 मीटर दौड़ भी हुई एवं उसकी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात जमुनीपुर परिसर से एक जागरूकता रैली को संस्थापक कुलाधिपति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किय। उपरोक्त कार्यक्रम में में डॉ आलोक मिश्रा, डॉ श्रवण मिश्रा, डॉ दीपक त्रिपाठी, डॉ शिव आसरे यादव, डॉ देवेंद्र यादव, डॉ किरण सिंह, डॉ ममता मिश्रा, डॉ मंजू शुक्ला, सुश्री काजल मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा, डॉ संतेश्वर मिश्रा, डॉ रामेंद्र तिवारी, डॉ हिमांशु शेखर सिंह, डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉ उत्तम पाठक, डॉ आदिनाथ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top