Madhya Pradesh

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रियंक खरगे के राष्ट्रीय स्वयंसेवक पर लिखे गए पत्र को लेकर किया पलटवार

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा

भाेपाल, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रियंक खड़गे के पत्र ने मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। भोपाल की हुजूर विधानसभा से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के नेता हमेशा से संघ के धुर विरोधी रहे हैं, चाहे वह नेहरू जी हों, इंदिरा गांधी हों या अब सोनिया और राहुल गांधी। कई बार प्रतिबंध के बावजूद संघ 100 साल का हो गया। जब देश में कोई आपदा आती है, तब संघ के स्वयंसेवक ही जनता की मदद करते हैं। थोड़ा सब्र करो, आने वाले समय में चांद पार भी शाखा लगेगी।”

विधायक रामेश्वर शर्मा ने साेमवार काे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी, उनके बेटे, राहुल गांधी जी, सोनिया जी सब कान खोलकर सुन लें। पंडित नेहरू का इतिहास पढ़ ले, इंदिरा गांधी का, राजीव गांधी का इतिहास पढ़ लें, सबने संघ को कुचलने की कोशिश की।संघ को जेल में डालने की कोशिश की, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। संघ राष्ट्र के लिए समर्पित संस्था है संघ देश और समाज की सेवा करता है।

उन्हाेंने आगे कहा कि खड़गे जी अगर आप भी संकट में हुए तो कांग्रेस आपको बचाएगी या नहीं बचाएगी, इसकी गारंटी नहीं है। लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक आपको जरूर बचाएगा। इसका प्रमाण कश्मीर के उन मुसलमान से पूछो जिन्हें बाढ़ के दौरान स्वयंसेवकों ने बिना भेदभाव किए बचाया था। संघ से वह लोग डरें जो हिंदुस्तान के खिलाफ हैं, जो भारत माता को डायन कहते हैं, जो विदेश में जाकर हिंदुस्तान की बुराई करते हैं। संघ से उन लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, जो राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं। इसलिए खड़गे जी आप और आपकी कर्नाटक सरकार कान खोलकर सुन ले। संघ की शाखा केवल कर्नाटक में नहीं बल्कि देश के हर कोने में लगेगी। अब तो विदेश विदेश में भी 60 – 70 स्थान पर शाखाएं चल रही हैं।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को न सुप्रीम कोर्ट की मानना है ना संविधान की मानना है इन्हें तो बस अपने स्वार्थ की मानना है। अगर यह संविधान पढ़ते तो संघ की शाखा पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाते। लेकिन आरएसएस के खिलाफ बोलना इनकी आदत में बन गया है। चिंता मत करो चाहे जितना संघ के खिलाफ बोलो, आज संघ 100 साल का हो गया है, आने वाले दिनों में हजार साल का भी होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top