Jammu & Kashmir

सिंबल कैंप मीरा साहिब हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जम्मू, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

सिंबल कैंप, मीरां साहिब में हुए एक क्रूर हत्या मामले में जम्मू पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय की दिशा में तेज और ठोस कदम उठाया है। यह गिरफ्तारी घटना के केवल कुछ ही घंटों के भीतर हुई जो विभाग की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

9 अक्टूबर 2025 को पुलिस थाना मीरां साहिब में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत मृतक नरिंदर सिंह की पत्नी हरभजन कौर ने दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तनवीर सिंह उर्फ कालू और बवनीत सिंह उर्फ बेबी, अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नरिंदर सिंह पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तुरंत जीएमसी जम्मू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में धारा 103ध्बीएनएस (हत्या) भी जोड़ी गई।

पुलिस ने एसएचओ मीरां साहिब, इंस्पेक्टर आजाद अहमद के नेतृत्व में, एसडीपीओ आर.एस. पुरा, गुरमीत सिंह, एसपी हेडक्वार्टर जम्मू, इरशाद एच. रदर और एसएसपी जम्मू, जोगिंदर सिंह के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की और जम्मू व आसपास के जिलों में दबिश देकर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।

विश्वसनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों तनवीर सिंह और बवनीत सिंह, दोनों पुत्र रंजीत सिंह, निवासी सिंबल कैंप, मीरान साहिब, तहसील आर.एस. पुरा, जिला जम्मू कृ को गिरफ्तार किया। अपराध के तुरंत बाद आरोपी पंजाब भाग गए थे, लेकिन एक समन्वित अभियान के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वर्तमान में आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम अन्य सहयोगियों, जिनमें आरोपियों के परिवार के सदस्य शामिल हो सकते हैं, की भूमिका की भी सक्रिय रूप से जांच कर रही है। सभी संलिप्त व्यक्तियों को न्याय के कटघरे में लाने के प्रयास जारी हैं।

जम्मू पुलिस ने एक बार फिर अपराध के प्रति अपनी सख्त नीति दोहराई और जनता को आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस सतर्क और तत्पर है।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top