
कटिहार, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कटिहार भाजपा महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गुंजा बेगानी और क्षेत्रीय सह प्रभारी सरिता राय शामिल हुईं।
बैठक में महिला मोर्चा की तमाम कार्यकर्ताओं को कटिहार जिले के सभी सातों विधानसभा में मंडल स्तर पर पंचायत स्तर पर महिला मोर्चा को सशक्त एवं मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और बिहार में पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी और सौरभ मालाकार सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा और जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल ने भी बैठक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कश्यप, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजना झा, क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थीं।
—————
(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह
