West Bengal

दुर्गापुर गैंगरेप मामला : दो और आरोपित गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियों की संख्या हुई पांच

गिरफ्तार

बर्दवान, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब तक इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता ने अपने बयान में पांच लोगों के शामिल होने की बात कही थी।

पुलिस ने पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद रविवार रात पुलिस ने शेख नासिरुद्दीन उर्फ सम्राट और शेख शफीक को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपितों को सोमवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया जा रहा है।

इस मामले पर एसीपी सुबीर राय ने कहा कि पीड़िता ने पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच के बाद सभी आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात की साजिश किसने रची और इसमें किसकी क्या भूमिका थी।

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top