Jharkhand

सड़क हादसे में तीन की मौत

पोस्टमार्टम कराते परिजन

सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत ने छीन लिया बुढ़ापे का सहारा, परिवार पर टूटा ग़मों का पहाड़

दुमका, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दुमका जिला के हंसडीहा थाना के महादेवगढ़ के पास दो बाइक की टक्कर में शनिवार रात तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक मनंजय कुमार दास दुमका के सोनुवाडंगाल का रहने वाला था। जबकि शिव शंकर महतो हंसडीहा थाना के भाटीन और विभीषण महतो बेल्टीकरी गांव का रहने वाला था। घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

बांका से वापस दुमका लौट रहा था मनंजय

मनंजय बिहार के बांका जिला के बेलहर प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। शनिवार को ड्यूटी समाप्त कर वापस दुमका अपने घर लौट रहा था। इसी बीच हादसे का शिकार हो गया।

परिजनों ने बताया कि मनंजय की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। मनंजय की मौत ने परिवार को झंकझोर कर रख दिया। नवविवाहिता पत्नी पर मानो गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वर्ष 2023 में मनंजय के बड़े भाई मृत्युंजय की मौत हो गई थी। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए पटना लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मनंजय परिवार का आखिरी चिखाग था। मनंजय के पिता विनोद कुमार दास के दो पुत्र थे। दोनों पुत्र की मौत हो गयी।

एक सड़क दुर्घटना ने न केवल विनोद के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। बल्कि दो अन्य परिवारों की खुशियां भी छीन ली।

मृतकों का शव गांव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन

हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग पर महादेवगढ़ गांव के समीप बीते शनिवार की रात्रि दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक की मौत हो गई थी। मृतकों में हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव निवासी शिव शंकर महतो वेल टिकरी गांव निवासी विभीषण महतो व दुमका के मनंजय कुमार दास शामिल थे।

हादसा देर रात होने की वजह से शनिवार को शवो का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शिवशंकर और विभीषण का शव गांव लाया गया। दोनों का शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चिक पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। बताया गया कि विभिषण तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि शिव शंकर परिवार में इकलौता पुत्र था। दोनों मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दोनों के आकस्मिक मौत के बाद परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि परिवार में दोनों कमाऊ व्यक्ति था जिस पर पूरा घर निर्भर था। वही मृतक विभीषण महतो का शव जैसे ही हंसडीहा पहुंचा तो उनके परिजनों के पास शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं थे। आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से आर्थिक सहयोग किया गया। वही हंसडीहा पंचायत की मुखिया आशा हेमब्रम के जरिये भी नगद सहायता राशि दी गई। बताया गया कि मृतक शिवशंकर महतो और विभिषण महतो का अंतिम संस्कार भागलपुर के बरारी घाट में किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Most Popular

To Top