
बीकानेर, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली पर्व इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 को। इसको लेकर विभिन्न आमजन में भ्रम की स्थिति बनी हुई मगर रविवार को श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर विकास पीठाधीशों की हुई एक बैठक में लंबे विचार विमर्श के बाद शास्त्रसम्मत अनुसार 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।
शहर के मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर में श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर व्यास पीठाधीश मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए और विद्वान पंडितों ने धर्म सिंधु, निर्णय सिंधु, तिथि तत्व, आदि ग्रन्थ, निबंध ग्रंथ आदि के आधार पर सभी विद्वान जनों शास्त्र सम्मत विचार मंथन और शोधन किया और इसी आधार पर सर्व सम्मति से दिनांक 20 अक्टूबर को दीपावली मनाया जाना किया। उन्होंने 20 अक्टूबर को ही दिपावाली पर्व मनाने की घोषणा की। आज के मंथन में पंडित प्रेम नारायण व्यास, पंडित सुशील कुमार व्यास, पंडित कानूलाल व्यास, पंडित श्रीकांत व्यास, पंडित विष्णु व्यास, पंडित ओम प्रकाश व्यास, मुकुंद व्यास , पंडित विमल व्यास, विजय कुमार व्यास आदि उपस्थित हुए और अपने विचार रखे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
