Madhya Pradesh

दतिया: संघ की शाखा ही शक्ति – पाराशर

दतिया: संघ की शाखा ही शक्ति : पाराशर

तिया/बसई, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्टीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बसई में शनिवार को संघ के साथियों द्वारा पथ संचलन निकाला गया संचलन से पहले संघ प्रचारक व्दारा बसई सी एम राइज विध्यालय में सभी सेवकों को उद्वोधन देकर संबोधित किया इस अवसर पर मुख्य वक्ता संघ प्रचारक अखलेश पाराशर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्टीय स्वयं सेवक संघ सम्पूर्ण हिंदू समाज को एकजुट होने का कार्य कर रहा है। हिंदू समाज में किसी प्रकार का भेद भाव नहीं होना चाहिए, क्योंकि संगठित शक्ति ही समाज व देश की रक्षा कर सकती है।

संगठन के 100 बर्ष पूर्ण होने पर आज अपना शताब्दी बर्ष मना रहा है इन वर्षों में संगठन ने कई अग्नि परीक्षा दी है तब जाकर विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना है संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से समाज व देश हित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं संघ की शाखाएं केवल व्यायाम व अनुशासन का केंद्र नहीं है, अपितु चरित्र निर्माण व देशभक्ति की जीवंत प्रयोगशाला है।

संघ का स्वयंसेवक हर परिस्थिति में निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए हमेशा खड़ा रहता है। हम सबको मिल मिलजुल कर रहना है।वहीं संघ स्वयंसेवकों द्वारा बसई सी एम राइज विध्यालय से बसई की गलियों में पथ संचलन निकाला पथ संचलन के दौरान बसई वासियों ने स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा की इस बीच हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा

Most Popular

To Top