
रांची, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से नगर निगम की ओर से कांके रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल परिसर में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच सैकडों फलदार पौधों का वितरण किया गया।
छात्र-छात्राओं के बीच संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
पर्यावरण सुरक्षा करने की दिशा में विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए कहा गया कि वे हमेशा अपने आसपास पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा करेंगे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सौरभ केशरी सहायक अभियंता, स्कूल के पूर्व प्राचार्य एके रॉय, प्राचार्या स्नेहा रॉय, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजीव रंजन, राजकुमार सुपरवाइजर हॉटी कल्चर सेल, नगर निगम के सुधाकर यादव, श्रावणी मजूमदार सहित अन्य मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
