HimachalPradesh

भाजपा 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाएगी: राकेश ठाकुर

पूरे जिले में मंडल स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएँगी।

हमीरपुर, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक पूरे जिले में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय उद्यम, नवाचार और जनभागीदारी को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करना है।

राकेश ठाकुर ने कहा कि इस अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए 23 सितंबर 2025 को एक प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है। इसके बाद, इस अभियान के तहत कार्यान्वयन और आउटरीच गतिविधियों पर चर्चा के लिए 12, 13 और 14 अक्टूबर 2025 को पूरे जिले में मंडल स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएँगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मीडिया से मंडल स्तरीय बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम साझा किया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मंडल भोरंज और समीरपुर 14 अक्टूबर को, मंडल बमसन और सुजानपुर 14 अक्टूबर को, मंडल हमीरपुर शहरी और हमीरपुर ग्रामीण 12 अक्टूबर को, मंडल बड़सर 15 अक्टूबर को, मंडल ढटवाल 13 अक्टूबर को, तथा मंडल नादौन व मंडल गलोड़ भी 13 अक्टूबर को ही अपनी-अपनी बैठकों का आयोजन करेंगे।

बन्याल ने बताया कि बैठकों की अपेक्षित श्रेणियों में सभी मंडलों से जिला व प्रदेश पदाधिकारी व मंडल कार्यसमिति सदस्य, मंडलों के IT संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक, मीडिया संयोजक, सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामकेंद्र प्रमुख सम्मिलित होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Most Popular

To Top