Uttar Pradesh

वाराणसी: आचार्य मनोज दीक्षित बने चयन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी , 11 अक्टूबर (हि.स. )। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद के केन्द्रीय चयन समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित को नियुक्त किया गया है। सारस्वत परिषद के महानिदेशक और राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विवेकानंद तिवारी ने य़ह घोषणा की है। यह नियुक्ति भारत के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस राष्ट्रवादी संगठन को और सशक्त बनाएगी।

संयोजक के अनुसार अखिल भारतीय सारस्वत परिषद एकमात्र राष्ट्रवादी संस्था है, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए कार्यरत है। इस संस्था का उद्देश्य न केवल समाज के सर्वांगीण उत्थान को प्रेरित करना है, बल्कि यह भारत की महान संस्कृति, शिक्षा, और सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाने में भी सक्रिय है।

यह संस्था देश की महान विभूतियों से जुड़ी हुई है, जिनमें जगदगुरु शंकराचार्य पुरी स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती,भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी शामिल हैं। इन महान व्यक्तित्वों के साथ जुड़ी यह संस्था देशवासियों को जागरूक करने, राष्ट्र के समग्र विकास के लिए काम करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

संस्था का विश्वास है कि व्यक्ति, परिवार, और समाज का सर्वांगीण विकास ही राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जा सकता है।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top