
जलपाईगुड़ी, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजगंज थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम डालिम मोहम्मद (61) है। वह राजगंज थाना क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की पिछले कुछ समय से शारीरिक रूप से बीमार थी। शुक्रवार को जब उसे राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने बताया कि नाबालिग लड़की गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग लड़की ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।
कथित तौर पर आरोप है कि कुछ महीने पहले इलाके के एक बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार किया था। इसके बाद परिवार की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच की और बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ विशिष्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजगंज थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
