HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 12 अक्टूबर : कालजयी है लोहिया का चिंतन

डॉ. राममनोहर लोहिया। फोटो - इंटरनेट मीडिया

प्रखर समाजवादी विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया हमारे बीच भले ही नहीं हैं, पर उनका चिंतन कालजयी है। अपने समय के महत्वपूर्ण राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। 23 मार्च, 1910 को अकबरपुर (उत्तर प्रदेश) में जन्मे लोहिया का निधन 12 अक्टूबर 1967 को हुआ था। उन्होंने भारतीय राजनीति और सामाजिक चिंतन पर गहरा प्रभाव डाला। उनके विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी गए और बर्लिन विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। 1934 में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भूमिगत रेडियो स्टेशन संचालित किया और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे।

उन्होंने लोकतंत्र के विकेन्द्रीकरण पर जोर दिया और ‘चौखंभा राज’ का सिद्धांत दिया, जिसमें सत्ता को केंद्र, प्रांत, जिला और ग्राम स्तरों में विभाजित करने की बात कही गई थी। लोहिया ने सप्त (सात) क्रांति का आह्वान किया, जिनमें शामिल हैं- लिंग समानता, रंगभेद का विरोध, जातिगत असमानता का अंत, विदेशी शासन के खिलाफ, आर्थिक समानता, हथियारों के खिलाफ और व्यक्तिगत जीवन में गैर-बराबरी का विरोध।

उन्होंने समाजवाद को भारतीय संदर्भ में परिभाषित करने के लिए मार्क्सवाद और गांधीवाद के सिद्धांतों को मिलाकर एक नया दृष्टिकोण पेश किया।

उनका मानना था कि भारत में आर्थिक असमानता का मूल कारण जाति व्यवस्था है और उन्होंने इसके उन्मूलन पर जोर दिया। उन्होंने हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजी के वर्चस्व का विरोध किया। 1960 में उन्होंने एक नई समाजवादी पार्टी की स्थापना की और उसके अध्यक्ष बने।

1963 में लोकसभा के लिए चुने गए और सरकार की नीतियों के मुखर आलोचक रहे। उन्होंने पुर्तगालियों के शासन से गोवा को मुक्त कराने के लिए गोवा सत्याग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोहिया के विचारों ने राजनीतिक आंदोलनों और नेताओं को प्रभावित किया। उनका चिंतन आज भी सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रेरणा देता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1860 – ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।

1992 – मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।

1997 – अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।

1999 – पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर काबिज।

1999 – संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छह अरबवां शिशु का सरायेवों में जन्म।

1999 – अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुंचा।

2000 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।

2001 – संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

2002 – यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।

2002 – बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।

2004 – पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

2007 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 – रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।

2008 – केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।

2013 – वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।

2014 – इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।

जन्म

1864 – कामिनी राय – प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।

1888 – पेरीन बेन – पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।

1894 – अकबर हयद्री – भारतीय सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ थे।

1908 – आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक

1911 – विजय मर्चेन्ट – डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1919 – विजयाराजे सिंधिया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रसिद्ध नेता थीं।

1935 – शिवराज पाटील, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

1938 – निदा फाजली – प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार।

1943 – शिवनाथ मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक हैं।

1963 – शिवकुमार ‘बिलगरामी’ – समकालीन गीतकार एवं गजलकार।

1980 – किरण मिश्रा – समाजशास्त्र।

निधन

1993 – पी. वेंकटसुब्बैया – बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे थे।

1967 – डॉ. राममनोहर लोहिया, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

महत्वपूर्ण दिवस

-विश्व डाक दिवस (सप्ताह)।

-राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)।

-कोलम्बस दिवस।

(Udaipur Kiran) /आकाश

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top