Madhya Pradesh

बेटियों के संकल्पों की सिद्धि में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: मुख्यमंत्री डाॅ. यादव

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आज यानि शनिवार काे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस है। हर साल 11 अक्टूबर को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। यह दिन लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा, समान अवसरों और सशक्तिकरण को समर्पित है। 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह दिन तय किया ताकि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच और समानता को बढ़ावा दिया जा सके। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हम हर कदम पर प्रदेश की बेटियों के साथ खड़े हैं। बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करने के लिए नित नई उड़ान भरें, ताकि देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें; यही मेरी अभिलाषा है। बेटियों के संकल्पों की सिद्धि में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top