HimachalPradesh

रजाना स्कूल की आरूषि व तनुश्री का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन

नाहन, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना की छात्राएँ आरूषि और तनुश्री का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह चयन हाल ही में सराहां में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं संगड़ाह खंड के खेल प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 14 अक्टूबर से शिमला जिला के चौपाल में किया जाएगा।जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 प्रतियोगिता 6 से 8 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में संगड़ाह जोन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रा.व.मा. विद्यालय रजाना की 5, रा.उ.न.मा. विद्यालय लुधियाना की 5 छात्राओं तथा रा.व.मा. विद्यालय लाना पालर की 2 छात्राओं ने भाग लिया।

खेल प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया कि रजाना विद्यालय की छात्राएँ आरूषि , सुपुत्री गोविंद सिंह और तनुश्री सुपुत्री ईश्वर चंद का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top