Jammu & Kashmir

सत शर्मा ने पेंचक सिलाट गोल्ड मेडलिस्ट रिगवेद को किया सम्मानित

जम्मू, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने पेंचक सिलाट एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले रिगवेद को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ब्रह्म ज्योत सत्ती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मुख्यालय, जम्मू में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह बिलावरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष जम्मू राजेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने रिगवेद को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

सत शर्मा ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना भाजपा का संकल्प है और ऐसे खिलाड़ी देश की नई पहचान बन रहे हैं। उन्होंने रिगवेद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top