Haryana

जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 को सोनीपत में होगा भव्य स्वागत : बेदी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री बेदी।

जींद, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को सोनीपत में हरियाणा का सरकार एक साल पूरा होने पर आ रहे हैं। वो यहां नई सौगात देकर जाएंगे। उनके स्वागत में बहुत बडा कार्यक्रम होने जा रहा है। जोकि हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा को लेकर कहा कि यह डेमोक्र्रेसी है और प्रजातंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। आप किसी भी माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सांसद खेल उत्सव मनाए जाने को लेकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री की बड़ी सोच है कि युवा हमारी बडी ताकत हैं और युवा के निशाने भी ठीक दिशा मिले, साथ ही खेलों को भी बढावा मिले।

इसलिए सांसद खेल उत्सव मनाए जा रहे हैं। सभी सांसद वो चाहे राज्यसभा के हैं या लोकसभा के हैं, सभी को प्रधानमंत्री ने टारगेट दिया है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ें।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण सिंह की सुसाइड को लेकर कहा कि 13 अधिकारियों के नाम हैं। यह बहुत ही दुखद है। आत्महत्या की है। क्या परिस्थितियां रही। क्यों आत्महत्या की, यह गंभीर विषय है। क्या मामले रहे, यह जांच का विषय है। जो भी कार्रवाई, जिसके खिलाफ बनती है वो चंडीगढ़ पुलिस कर रही है। इसमें हरियाणा का ज्यादा मैटर रहने वाला नही है। मामला सारा चंडीगढ़ का है। क्योंकि वो अधिकारी हरियाणा का था और मेरे समाज (एससी) का था। इसमें न तो आप मौके पर थे और ना ही मैं मौके पर था। मेरे को भी इतनी ही जानकारी थी, जितनी आपको पता है। यह सारा मामला जांच में है। इस पर टिप्पणी करना ठीक नही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top