Maharashtra

छठ पूजा को लेकर मंत्री लोढ़ा की बीएमसी आयुक्त व पुलिस आयुक्त के साथ बैठक

मुंबई, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । छठ पूजा उत्सव की तैयारियां को लेकर शुक्रवार को बीएमसी मुख्यालय में अहम बैठक होने वाली है। कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम मनपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में छठ पूजा उत्सव की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

यह बैठक मनपा आयुक्त भूषण गगरानी और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के साथ होने वाली है। छठ पूजा पूरे देश में 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। मुंबई भर की छठ पूजा समितियों से बैठक में शामिल होने और पर्व को सुचारू संचालन के लिए सुझाव साझा करने का आग्रह किया गया है। मुंबई उपनगर के सह-पालक मंत्री लोढ़ा ने बताया कि छठ पूजा उत्सव कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होता है और कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। इन चार दिनों के दौरान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न अनुष्ठानों और जुलूसों में भाग लेते हैं। पर्याप्त सुविधाएँ सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों की संयुक्त ज़िम्मेदारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top