Madhya Pradesh

सिवनीः स्वदेशी संकल्प भारत के आत्मसम्मान का प्रतीक

Seoni: Swadeshi resolution is a symbol of India's self-respect

सिवनी, 09 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । स्वदेशी संकल्प केवल एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। हर भारतीय को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यही सच्चा आत्मनिर्भर भारत का मार्ग है। यह बात गुरूवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारा वार्ता में वक्ताओं ने कही। उन्होंने कहा कि स्वदेशी संकल्प भारत के आत्मसम्मान का प्रतीक है।

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी बना आत्मनिर्भर भारत का मंत्र

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी यह नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। जब हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाते हैं, तो हम न केवल अपनी संस्कृति को सम्मान देते हैं, बल्कि अपने देश की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करते हैं। स्वदेशी अपनाना अपने कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आंदोलन नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो जी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल, स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सांसद भारती पारधी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़े जीएसटी 2.0 सुधारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म आम जनता, किसानों, एमएसएमई, महिलाओं और युवाओं के जीवन को स्वावलंबी बनाएंगे। कृषि उपकरण, उर्वरक, डेयरी उत्पाद, स्वास्थ्य उपकरण और हस्तशिल्प पर जीएसटी घटाने से स्वदेशी उत्पाद सस्ते होंगे और किसानों, छोटे उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। डेयरी उत्पाद, बायो-फर्टिलाइजऱ, चिकित्सा उपकरण और हस्तशिल्प वस्तुओं की कीमतों में भी कमी आएगी। इन सुधारों से ग्रामीण कुटीर उद्योगों को बल मिलेगा और मेक इन इंडिया को नई गति मिलेगी।

विधायक दिनेश राय ने कहा कि यह अभियान भारत की समृद्धि का अभियान है। आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक सशक्तिकरण का नहीं, बल्कि सामाजिक समृद्धि का अभियान है। जिले में स्थानीय उत्पादों और लघु उद्योगों ने अनेक परिवारों की आजीविका और समृद्धि का आधार बनाया है। इस अभियान के माध्यम से हर नागरिक तक स्वदेशी का संदेश पहुँचेगा और देश आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश करेगा।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा के जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने बताया कि यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर 25 तक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती तक चलेगा। इस दौरान जिलेभर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन,संकल्प रथ यात्रा, हर घर स्वदेशी संदेश अभियान, जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Most Popular

To Top