West Bengal

बालुरघाट अस्पताल से बच्चा चुराने की कोशिश कर रही दो महिलाएं रंगे हाथ धराईं

शिशु चुराने की कोशिश कर रही दो महिला रंगे हाथ धराई

दक्षिण दिनाजपुर, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।अस्पताल से शिशु चुराने की कोशिश कर रही दो महिलाओं को ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना बुधवार देर रात बालुरघाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हुई है। इस घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। पकड़ी गई दोनों महिलाओं को बालुरघाट थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि उस रात दो महिलाएं नशे की हालत में बालुरघाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रसूति वार्ड में सुरक्षा गार्डों की नज़रों से बचकर घुस गई। दोनों महिलाओं ने एक नवजात शिशु चुराकर भागने की कोशिश की। मामला संज्ञान में आते ही वार्ड में तैनात नर्सों ने दोनों महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया और उनके कब्जे से शिशु का बर कर लिया गया। इसके बाद दोनों महिलाओं को पकड़ कर बालुरघाट थाने को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया है। बालुरघाट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, जिला अस्पताल की ओर से अभी तक पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इस बीच इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल अधीक्षक ने खुद विभिन्न वार्डों में फोन करके कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा और कड़ी करने के आदेश भी दिए है। पुलिस पकड़ी गई महिलाओं के नाम पता करने की कोशिश कर रही है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top