मुंबई, 8 अख्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी पूर्व में बुधवार को एक निजी घर के पुनर्विकास कार्य के दौरान सीमेंट ब्लॉक गिर गया। इस हादसे में एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार जोगेश्वरी (पूर्व) में ठाकुर रोड स्थित माजस वाडी के महाराज भवन में शिवकुंज नामक भवन का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा था। यह काम डेवलपर माजस श्रद्धा लाइफ द्वारा कराया जा रहा था। कार्य के दौरान एक सीमेंट ब्लॉक एक पैदल यात्री महिला पर गिर गया। घायल महिला को नजदीकी एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला का नाम संस्कृति अनिल अमीन (22) बताया जा रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
