
रांची, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) झारखंंड शाखा, रबीन्द्रनाथ महतो और झारखंड विधानसभा के सदस्य नवीन जायसवाल बुधवार को सीपीए के 68वां कॉन्फ़्रेन्स में भाग लेने के लिये बारबाडोस पहुंचे।
बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ़्रेन्स आगामी पांच अक्टूबर से शुरू है, जो 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें दोंनों नेता अपनी बात रखेंगे। सम्मेलन का मुख्य थीम द कॉमनवेल्थघ अ गुड ग्लॉअबल पार्टनर है। बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित इस कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ़्रेन्स में सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में कई मुददों पर चर्चा होगी। इनमें प्रमुख रूप से वैश्विक लोकतंत्र संकट, तकनीकी परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक असमानताएं सहित अन्य बड़ी चुनौतियों के साथ-साथ संसदीय विषय शामिल है। झारखंड विधानसभा की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उद्घाटन समारोह से कॉन्फ़्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। कॉन्फ़्रेन्स के दौरान विभिन्न कार्यशालाएं होंगी। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो भी कॉन्फ़्रेन्स में अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
