मुंबई, 8 अक्टूबर, (Udaipur Kiran News) । आगामी त्योहारों के मद्देनजर कई त्योहार स्पेशल ट्रेनें उधना स्टेशन से ओरिजिनेट/टर्मिनेट होंगी, जिससे इस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। यात्री यातायात में उल्लेखनीय वृद्धि की आशंका के मद्देनजर भीड़ नियंत्रण के उपाय के रूप में सूरत स्टेशन पर अस्थायी रूप से बंद की गई कुछ ट्रेनों का ठहराव 10 अक्टूबर, 2025 से अगले आदेश तक पुनः बहाल किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, स्टेशन पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर सूरत स्टेशन पर अस्थायी रूप से कुछ हटाई गई अप एवं डाउन ट्रेनों के ठहराव को 10 अक्टूबर, 2025 से बहाल किया जा रहा है। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
सूरत स्टेशन पर निम्न अप ट्रेनों को ठहराव दिया जाएगा, इनमें 09 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12655 अहमदाबाद– पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल नवजीवन एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12833 अहमदाबाद–हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस , 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19483 अहमदाबाद–सहरसा एक्सप्रेस, 16 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19435 अहमदाबाद–आसनसोल एक्सप्रेस, 09 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20824 अजमेर–पुरी सुपरफास्ट, 15 अक्टूबर 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20820 ओखा–पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22939 ओखा–बिलासपुर एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12993 गांधीधाम–पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20804 गांधीधाम–विशाखापत्तनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22664 जोधपुर–तांबरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22738 हिसार–सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22724 श्री गंगानगर–हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 16 अक्तूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22967 अहमदाबाद-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22905 ओखा-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी कविगुरु एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 16734 ओखा-रामेश्वरम एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22138 अहमदाबाद-नागपुर प्रेरणा एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20903 एकता नगर-वाराणसी महामना एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20905 एकता नगर-रीवा महामना एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22937 राजकोट-रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20862 अहमदाबाद-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22689 अहमदाबाद-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15 अक्टूबर 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल है।
सूरत स्टेशन पर निम्न डाउन ट्रेनों को ठहराव दिया गया, इनमें 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22906 शालीमार-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 09 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 08 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20861 पुरी-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर कविगुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 09 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20904 वाराणसी-एकता नगर महामना एक्सप्रेस, 09 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20823 पुरी-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22940 बिलासपुर-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 08 अक्टूबर, 2025को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 08 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19436 आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 09 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12656 पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल-अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस, 13 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22938 रीवा-राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20906 रीवा-एकता नगर महामना एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22968 प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22663 तांबरम-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22737 सिकंदराबाद-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22137 नागपुर-अहमदाबाद प्रेरणा एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20819 पुरी-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 9 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20803 विशाखापत्तनम-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 16 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22723 हजूर साहिब नांदेड़-श्री गंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 16733 रामेश्वरम-ओखा एक्सप्रेस और 12 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22690 यशवंतपुर-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समावेश है।
उधना स्टेशन के बजाय सूरत स्टेशन से ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनों में 14 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22828 सूरत-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09065 सूरत-छपरा क्लोन स्पेशल, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20925 सूरत-अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09117 उधना-सूबेदारगंज स्पेशल एवं 28 सितंबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 05018 उधना – मऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का समावेश है। इसी प्रकार उधना स्टेशन के बजाय सूरत स्टेशन पर टरमिनेट होने वाली ट्रेनों में 12 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22827 पुरी-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस, 15 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09066 छपरा-सूरत क्लोन स्पेशल, 10 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20926 अमरावती-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09118 सूबेदारगंज-उधना स्पेशल, 27 सितंबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 05017 मऊ-उधना फेस्टिवल स्पेशल शामिल है। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
(Udaipur Kiran) / कुमार
