Jharkhand

झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 108 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

बारिश की फाइल फोटो

रांची, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की विदाई हो गई है। बावजूद इसके राज्य के कुछ इलाकों में अभी भी स्थानीय मौसमी कारणों की वजह से कहीं कहीं अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर में सबसे अधिक 108 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अन्य इलाकों में बारिश रिकार्ड की गई उनमें चंदनकियारी में 42.6, चंद्रपुरा और फतेहपुर में 41 मिलीमीटर, शिकारीपाड़ा में 40.2, जामताड़ा में 34.8, धनबाद के टुंडी में 26.2, नामकुम में 24.3, जामताड़ा में 21.4, दुमका में 20 मिमी और डुमरी में 19.5 मिलीमीटर शामिल है।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और गुनगुनी धूप खिली रही।

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 33.9 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश जगह पर मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान में 1 से 1.5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।

रांची में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, जमशेदपुर में 32.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.6 बोकारो में 31.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31. 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top