
उज्जैन, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्र सेविका समिति द्वारा 12 अक्टूबर को पथ संचलन निकाला जाएगा। इस हेतु अभ्यास 7 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया। प्रतिदिन अपरांह 4 से सायं 6 बजे तक क्षीरसागर उद्यान में बहनों को अभ्यास करवाया जाएगा।
राष्ट्र सेविका समिति की दीपा पांडे एवं रेखा मेहता ने बताया कि 12 अक्टूबर को अपरांह 4 बजे क्षीर सागर उद्यान से पथ संचलन निकलेगा। जो बहनें पथ संचलन में अपनी उपस्थिति देने वाली हैं,उन सभी से अभ्यास कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। मातृ शक्ति से आव्हान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पथ संचलन में निकले और इसके लिए अभ्यास में शामिल हों।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल
