Uttar Pradesh

स्वदेशी का संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की नींव है : सांसद

प्रेस वार्ता के दौरान संबोधित करते सांसद रमेश अवस्थी व अन्य का छायाचित्र

कानपुर, 07 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । स्वदेशी का संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की नींव है। जब हम स्वदेशी को अपनाते हैं तो अपने देश की मिट्टी से जुड़ते हैं। अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देते हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आहृवान किया। आज मेक इन इंडिया स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे है। यह बातें मंगलवार को सांसद रमेश अवस्थी ने कही।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प और नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म को लेकर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कानपुर उत्तर दक्षिण और ग्रामीण जिले की पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता को सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण के अध्यक्ष शिव राम सिंह व ग्रामीण के अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने सम्बोधित किया। प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने किया।

देश में स्वदेशी (भारतीय वस्तुओं का उत्पाद और खरीद), स्वभाषा (भारतीय भाषाएं और ज्ञान प्रणालियां) स्वभूषा (भारतीय विरासत, डिजाइन, और सौंदर्यशास्त्र) यह तीनों स्तंभ मिलकर विकसित भारत की ओर ले जाते हुए आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार कर रहे। अब स्वदेशी का स्वरूप केवल खादी और दिए तक सीमित नहीं है। आज ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर विश्व स्तरीय वस्तु और शिल्प तक फैल चुका है। आज भारत न सिर्फ अपनी सेना के लिए आधुनिक हथियार बना रहा बल्कि कई देशों को को रक्षा उपकरण निर्यात भी कर रहा है। मेक इन इंडिया और डिफेंस इंडिजेनेशन के कारण आज टैंक से लेकर तोप और ड्रोन भारत में ही तैयार हो रहे हैं। यह आत्म निर्भर भारत का सच्चा स्वरूप है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top