
उरई, 07 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उरई थाना कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर निवासी एक युवती रिहाना ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसके साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे लगातार अतिरिक्त दहेज और नकद राशि की मांग के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। अब जब उसके पिता ने और दहेज देने से इनकार किया तो ससुराल वालों ने उसकी सामूहिक पिटाई करके गंभीर चोटें पहुँचाई हैं। पीड़िता ने इसको लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली उरई क्षेत्र निवासिनी रिहाना ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी, 2022 को रेहान उर्फ रजत पुनी मुहम्मद इदरीश से हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही पति रेहान, ससुर इदरीश, देवर जिम्मी और छोटू, जेठानी शहनाज व निशा तथा सास ने अतिरिक्त दहेज के रूप में दाे लाख रुपये नकद, एक सोने की चेन और एक प्लॉट की मांग शुरू कर दी। इसके लिए वे पीड़िता को गाली-गलौज करते थे।
पीड़िता के पिता ने शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार पूरा सामान उपहार स्वरूप दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं थे। जब पीड़िता ने यह बात अपने पिता को बताई तो वे काफी परेशान हुए और उन्होंने ससुराल वालों से बातचीत करने का प्रयास किया। लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांगों पर अड़े रहे और कोई समझौता नहीं हुआ। 7 अक्टूबर, की सुबह पीड़िता के साथ सभी ससुरालियों ने मिलकर सामूहिक रूप से बेरहमी से मारपीट की। जिसमे उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में रेहान उर्फ रजत पुनी मुहम्मद इदरीश (पति), इदरीश (ससुर), जिम्मी (देवर), छोटू (देवर), शहनाज (जेठानी, जिम्मी की पत्नी), निशा (जेठानी, छोटू की पत्नी), समधुन (सास, इदरीश की पत्नी) के खिलाफ थाना कोतवाली, उरई में दहेज उत्पीड़न और शारीरिक प्रताड़ना के मुकदमे दर्ज कराया है।
—————-
(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा
