Madhya Pradesh

किसानों की दोगुनी आमदनी का रास्ता पशुपालन से संभवः पशुपालन मंत्री

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए पशुपालन मंत्री

– दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यमंत्री लखन पटेल विदिशा, 07 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों की दोगुनी आमदनी के लिए उन्नत नस्ल के पशुपालन की राह दिखाई है। इसे आगे बढ़ाने के लिए विभाग विशेष पहल कर रहा है। किसानों की दोगुनी आय का द्वार पशुपालन से संभव है।

पशुपालन मंत्री पटेल मंगलवार को विदिशा जिले के ग्राम क्योंटा में आयोजित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेती उपज अपनी चरम सीमा पर है। प्रति एकड़ फसल उत्पादन में हो रही वृद्धि को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकतम पच्चीस से तीस क्विंटल उत्पादन आधुनिक खेती से मिल रहा है, जबकि दुग्ध उत्पादन में अपार संभावनाएं हैं। जितने अधिक हम गाय भैंस रखेंगे, उतना अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने विभाग के माध्यम से पशुपालकों के हितार्थ में लिए गए निर्णय पर भी प्रकाश डाला है।

पशुपालन मंत्री ने कहा कि नौकरी में सीमित आमदानी होती है किन्तु खेती, फल उद्यान और दुग्ध उत्पादन में असिमित होने की पूरी संभावनाएं हैं। बस हम गंभीर हो कर आधुनिक संसाधनों का पूरी ईमानदारी से सदुपयोग करें। मानव जीवन के इस बदलाव स्वरूप में हम कैसे आर्थिक रूप से सशक्त हो यह विचारणीय नहीं क्रियान्वयन का समय है।

उन्होंने ग्राम क्योटा में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसी ग्राम में बडे स्तर पर पशुपालन कर अपनी आय को बढाने वाले पशुपालक नितिन दांगी से मिले। उन्होंने पशुपालक दांगी की डेयरी का अवलोकन किया। इस दौरान पशुपालक द्वारा अवगत कराया गया कि वह 2017 से डेयरी का संचालन कर रहे है और अच्छी आय अर्जित कर रहे है। वर्तमान में वह शासन की योजनाओं का लाभ भी ले रहे है और पशु संवर्धन का कार्य कर रहे है। पशु संवर्धन में चौथी पीढी की बछिया भी आ गई है। लगातार एआई और ईडीटी के माध्यम से बाहर से सीमेन लाकर पशु संवर्धन के कार्यो का संपादन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौवंशीय नस्ल सुधार की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देशी नस्ल की गायों से उन्नत नस्ल की बछिया जन्मे इसके लिए कृत्रिम गर्भाधान अभियान विशेष तौर पर संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यो की मानीटरिग के लिए नवीन संसाधनों का अधिक से अधिक दोहन किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अब दिन भर में क्या क्या गतिविधियों का संचालन किया गया। कृत्रिम गर्भाधान के उपरांत हरेक गाय की मानीटरिग प्रदेश स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यो से हरेक ग्रामीण सुगमता से अवगत हो की पृथक से रणनीति बनाई गई है।

सड़कों पर गौ-विचरण की समस्यायों के निदान के लिए प्रदेश में किए जा रहे विशेष प्रयासों की जानकारी देते हुए राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि हरेक जिले में पांच से दस हजार गौवंश को रखने के लिए प्रथम चरण में एक एक गौशाला तैयार कराई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर एक से अधिक गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम को कैलाश रघुवंशी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, एसडीएम शशि मिश्रा, पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक डॉ. एनके शुक्ला समेत विभागीय अन्य अधिकारी ग्रामीण जन मीडियाकर्मी मौजूद रहे।________

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top